नीला ड्रम कांड: फांसी के फंदे से बचने के लिए मुस्कान की नई चाल, फैसले के खिलाफ जाएगी हाई कोर्ट; जेल में एक और पति का कातिल रविता-अमरदीप की भी बढ़ी धड़कनें

Rahul Jadaun 17 Oct 2026 01:14 PM 1 Mins
नीला ड्रम कांड: फांसी के फंदे से बचने के लिए मुस्कान की नई चाल, फैसले के खिलाफ जाएगी हाई कोर्ट; जेल में एक और पति का कातिल रविता-अमरदीप की भी बढ़ी धड़कनें

मेरठ: उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद दोषी मुस्कान ने मौत के फंदे से बचने के लिए कानूनी दांवपेच आजमाना शुरू कर दिया है। निचली अदालत द्वारा दिए गए मृत्युदंड के फैसले को अब वह उच्च अदालत में चुनौती देने की तैयारी में जुट गई है। जेल की चारदीवारी के भीतर से ही मुस्कान ने फैसले के खिलाफ अपील दाखिल करने की मंशा जताई है, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसके लिए कानूनी मदद की प्रक्रिया तेज कर दी है।

सरकारी वकील के लिए लीगल सर्विस अथॉरिटी को पत्र

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार, फांसी की सजा का ऐलान होने के बाद से मुस्कान ने अभी तक अपने परिवार या रिश्तेदारों को कोई पत्र नहीं लिखा है। हालांकि, उसने अदालत के कड़े फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की इच्छा जाहिर की है।

नियमों के तहत, आर्थिक या कानूनी सहायता की कमी के चलते कोई कैदी अपील से वंचित न रहे, इसलिए जेल प्रशासन ने 'स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी' को औपचारिक पत्र भेज दिया है। अब प्राधिकरण की ओर से मुस्कान को एक सरकारी पैरोकार (वकील) मुहैया कराया जाएगा, जो हाई कोर्ट में उसकी सजा के खिलाफ अपील दायर कर कानूनी पैरवी करेगा।

जेल में रविता और अमरदीप की भी सांसें अटकीं

मुस्कान को मिली फांसी की सजा का असर जेल में बंद अन्य संगीन मामलों के आरोपियों पर भी साफ देखा जा रहा है। एक अन्य सनसनीखेज मामले में अपने ही पति को सांप से डंसवा कर मौत के घाट उतारने की आरोपी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप की भी जेल की सलाखों के पीछे बेचैनी बढ़ गई है। सौरभ राजपूत केस में अदालत के इस सख्त और ऐतिहासिक फैसले के बाद से दोनों में खौफ और तनाव का माहौल देखा जा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही जेल में एक ही तरह की दो महिला कैदियों को फांसी की सजा सुनाई गई है. 

#MeerutNews #SaurabhRajputMurderCase #Muskan #DeathPenalty #UPCrime #CrimeNewsHindi #HighCourtAppeal

Recent News