मॉर्निंग वॉक पर थाने पहुंचे SSP, सोती मिली पुलिसकर्मी, क्राइम रजिस्टर ले गए, ऑफिस में तलब होते ही मचा हड़कंप, 19 पर कार्रवाई

Global Bharat 17 Jun 2026 12:27: PM 1 Mins
मॉर्निंग वॉक पर थाने पहुंचे SSP, सोती मिली पुलिसकर्मी, क्राइम रजिस्टर ले गए, ऑफिस में तलब होते ही मचा हड़कंप, 19 पर कार्रवाई

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिला थाने की लापरवाही सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP अविनाश पांडेय ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह SSP अविनाश पांडेय बिना किसी पूर्व सूचना के मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला थाने पहुंच गए. निरीक्षण के दौरान उन्हें पूरे थाने में केवल एक महिला पुलिसकर्मी मिली, जो कथित तौर पर सो रही थी. अन्य पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थीं. 

बताया जा रहा है कि एसएसपी ने थाने का क्राइम रजिस्टर अपने साथ ले लिया और बिना कुछ बताए वापस लौट आए. बाद में जब उन्होंने अपने कार्यालय से महिला थाने का रजिस्टर मंगवाया तो वहां हड़कंप मच गया. रजिस्टर गायब होने की सूचना पर पुलिसकर्मी उसकी तलाश में जुट गए, इसके बाद थाने के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पता चला कि सुबह एसएसपी खुद निरीक्षण करने आए थे और रजिस्टर अपने साथ ले गए थे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने महिला थाने में तैनात 19 महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की. सभी का जिले के अलग-अलग थानों में तबादला कर दिया गया है. साथ ही ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर उन्हें चेतावनी भी दी गई है.

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर सख्त संदेश गया है. अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आकस्मिक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे.

Meerut SSP Avinash Pandey Women Police Station Meerut Surprise Inspection UP Police Crime Register Incident 19 Women Police Personnel Transferred

Description of the author

Recent News