तेहरान जा रहीं मेहबूबा मुफ्ती: खामेनी की स्टेट फ्यूनरल में करेंगी शिरकत, मिला खास न्योता!

Amanat Ansari 02 Jul 2026 11:26: AM 1 Mins
तेहरान जा रहीं मेहबूबा मुफ्ती: खामेनी की स्टेट फ्यूनरल में करेंगी शिरकत, मिला खास न्योता!

श्रीनगर: पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के राज्य-अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तेहरान रवाना हो रही हैं. ईरान की ओर से उन्हें भारत की 'डिस्टिंग्विश्ड गेस्ट' के रूप में आधिकारिक निमंत्रण मिला है.

ईरान के सुप्रीम लीडर के कार्यालय के इंटरनेशनल रिलेशंस विभाग के डायरेक्टर मोहसीन कुम्मी ने महबूबा मुफ्ती को पत्र लिखकर यह निमंत्रण भेजा. खामेनेई की हत्या 28 फरवरी को हुई थी, जिसके बाद ईरान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया. 3 से 6 जुलाई तक तेहरान में स्टेट फ्यूनरल समारोह आयोजित किया जा रहा है.

महबूबा मुफ्ती ने कहा, ''यह मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है और जीवन में एक बार मिलने वाला मौका है. मैं सुप्रीम लीडर को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वहां जा रही हूं.''

समारोह का कार्यक्रम इस प्रकार है...

  • 3 जुलाई: इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला कॉम्प्लेक्स में विदाई समारोह
  • 4 जुलाई: स्मृति सभा
  • 6 जुलाई: फ्यूनरल प्रोसेसन

ईरान ने निमंत्रण में भारत और ईरान के बीच प्राचीन सभ्यताओं के गहरे ऐतिहासिक और सामरिक संबंधों का जिक्र करते हुए महबूबा मुफ्ती की उपस्थिति को दोनों देशों के बीच दोस्ती का प्रतीक बताया है. यह यात्रा जम्मू-कश्मीर की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि PDP चीफ विदेशी घटनाक्रम में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं.

Mehbooba Mufti PDP chief Iran state funeral Ali Khamenei

Recent News