एक बार फिर शर्मसार हुआ मणिपुर, चंद महीनों में ही तीसरी नाबालिग लड़की से रेप के बाद हत्या

Amanat Ansari 13 Apr 2025 12:00: PM 1 Mins
एक बार फिर शर्मसार हुआ मणिपुर, चंद महीनों में ही तीसरी नाबालिग लड़की से रेप के बाद हत्या

नई दिल्ली: हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि प्रदेश के चुराचांदपुर जिले में वहशी ने एक नाबालिग के साथ से पहले हैवानियत की, फिर हत्या कर फेंक दिया. बताया जा रहा है कि नाबालिग मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. इस मामले में पुलिस ने एक 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

दावा किया जा रहा है कि नाबालिग लड़की खाना बनाने के लिए जंगल में लकड़ी चुनने गई थी. इस दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया और उसकी हत्या कर शव को फेंक कर फरार हो गया. इधर जब काफी देर नाबालिग घर नहीं पहुंची तो, उसके पिता ने खोजबीन शुरू की. तलाश करते-करते जब वह जंगल में पहुंचे तो, उसकी लाश पड़ी हुई दिखाई दी. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है.

अधिकारियों ने बताया है कि नाबालिग लड़की शुक्रवार को लीजांगफाई इलाके के एक जंगल में जलाऊ लकड़ी चुनने गई थी. काफी देर के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके पिता को चिंता हुई. नाबालिग के पिता ने पहले आस-पास में खोजबीन की, फिर जंगल की तरफ गए. वहीं पर उन्होंने बेटी की लाश देखी. फिर उन्होंने स्थानीय लोग और पुलिस को सूचना दी. लड़की के पिता ने बताया कि उसकी डेड बॉडी पर चोट के निशान थे और कपड़े भी फटे हुए थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में पुलिस आगे भी जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसमें कोई और तो मुलव्विस नहीं था. गौरतलब हो कि चुराचंदपुर जिले में एक महीने पहले भी इसी तरह की 2 वारदातों को अंजाम दिया गया था. उसमें भी दोनों लड़की नाबालिग ही थी. इन मामलों में एक लड़की उम्र 10 और एक की उम्र 9 साल थी. इससे पहले जब हिंसा की शुरुआत हुई थी, तो एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर नंगा घुमाया गया था.

 

Manipur Rape Violence News Crime

Recent News