- बीमारियों पर 'शक्ति' प्रहार, कैंसर-डायबिटीज की दवाएं बनाएगा भारत! ₹10,000 करोड़ का ऐलान
- कंटेंट क्रिएटर्स की मौज! 15,000 स्कूलों 500 कॉलेजों में खुलेगा कंटेंट क्रिएटर लैब, 10 लाख नौकरियां
Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वीं बार बजट पेश किया तो सबकी निगाहें उनकी बजट टैबलेट और घोषणाओं पर टिकी रही...तमिलनाडु की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण बजट पेश करने पहुंची, उससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दही-चीनी खिलाई...बजट भाषण की शुरुआत करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा महंगाई काबू में है, साथ ही इसे यूथ बजट बताया...इनकम टैक्स से लेकर डिजिटल क्रिएटर तक के लिए निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए...
- गेमिंग सेक्टर में 10 लाख से ज्यादा प्रोफेशनल को हायर किया जाएगा. एक नया कंटेंट क्रिएटर लैब का सेटअप किया जाएगा.
- लोगों को कंटेंट क्रिएशन सिखाया जाएगा. क्रिएटर इकोनमी बूमिंग है. डिजाइन एडुकेशन के लिए नैशनल डिजाइन स्कूल खोले जाएंगे.\
- भारत के एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक (ABGC) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए देश के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने की घोषणा की.
हालांकि निर्मला सीतारमण के ऐलान पर बीजेपी सरकार से उम्मीद नहीं है. उनकी बजट से क्या उम्मीद होगी. बजट के माध्यम से बीजेपी अपने लोगों को सेट करती है. लेकिन इस बजट में कई बड़े ऐलान भी हुए हैं...जैसे
- पश्चिम बंगाल के डानकुनी के लिए बनेगा नया फ्रेट कॉरिडोर
- केरल, तमिलनाडु,ओडिशा में दुर्लभ खनिजों के लिए विशेष कॉरिडोर
- आंध्र प्रदेश भी जुड़ेगा ताकि खनिज संपन्न राज्यों को फायदा मिले
- MSME के लिए 10,000 करोड़ रुपये की SME विकास निधि का प्रस्ताव
- आत्मनिर्भर भारत निधि में 2,000 करोड़ रुपये का टॉप-अप
- दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
- बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा होगी
- इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का शुभारंभ, रिसर्च-ट्रेनिंग सेंटर पर फोकस
- देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क्स बनेंगे, रेशम, ऊन,जूट के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना
- 10,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 'बायो-फार्मा शक्ति' योजना शुरू होगी
- इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जे के लिए बजट बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए किया गया
टेक्सटाइल क्षेत्र में भारत का बड़ा ऐलान, बांग्लादेश के लिए बड़े झटके की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि भारत वहां से कपड़े आयात करता है, पर फिलहाल बांग्लादेश और भारत के रिश्ते ठीक नहीं हैं..इसके अलावा किसानों, आयुर्वेदिक संस्थानों और टैक्स को लेकर निर्मला सीतारमण ने नई रणनीति पेश की है.
- हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाया जाएगा.
- किसानों के लिए भारत विस्तार AI एग्री टूल होगा
- 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित होंगे
- जामनगर में WHO ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर बनाया जाएगा
- आयुर्वेदिक दवाइयों की टेस्टिंग के नेशनल लैब्स बनाए जाएंगे
Budget 2026
Nirmala Sitharaman
Union Budget
PM Modi Budget
Finance Minister