'हैप्पी होली' बोलकर घर घुसे बदमाशों ने कारोबारी दंपति को बंधक बनाया, 5 लाख के जेवर-नकदी लूटकर फरार!

Amanat Ansari 06 Mar 2026 12:44: AM 1 Mins
'हैप्पी होली' बोलकर घर घुसे बदमाशों ने कारोबारी दंपति को बंधक बनाया, 5 लाख के जेवर-नकदी लूटकर फरार!

UP Crime News: अलीगढ़ में होली के मौके पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बुधवार दोपहर करीब 1 बजे, देहली गेट थाना क्षेत्र के गुड़िया बाग इलाके में रहने वाले स्क्रैप कारोबारी विनोद कुमार के घर पर चार हथियारबंद बदमाश पहुंचे. बदमाशों ने चेहरों पर रंग पोत रखा था और उन्होंने दरवाजे पर जाकर 'हैप्पी होली' या 'होली मिलन' जैसी बातें कहकर घरवालों का भरोसा जीता.

जैसे ही गेट खुला, वे अंदर घुस आए और तमंचा व चाकू के बल पर विनोद कुमार तथा उनकी पत्नी सुमन को बंधक बना लिया. दंपत्ति ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनसे मारपीट की और डराया-धमकाया. उन्होंने महिला के हाथों के कंगन उतरवाए, अलमारी का ताला तोड़ा और घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, करीब 5 लाख रुपये मूल्य के बताए जा रहे हैं के साथ कुछ अन्य सामान जैसे वाईफाई राउटर भी उठा ले गए. घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

एसपी सिटी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बदमाश होली के बहाने घर में घुसे थे. पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. बदमाशों की तलाश में तीन टीमें सक्रिय कर दी गई हैं तथा कानूनी कार्रवाई जारी है.

UP Crime News Aligarh News Aligarh crime News Aligarh loot