ऋषभ पंत को लेकर मिचेल मार्श ने दिया अजीब बयान, कहा- काश वो ऑस्ट्रेलियाई होते...

Global Bharat 26 Sep 2024 07:47: PM 2 Mins
ऋषभ पंत को लेकर मिचेल मार्श ने दिया अजीब बयान, कहा- काश वो ऑस्ट्रेलियाई होते...

ऑस्ट्रेलिया के टी20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की तारीफ की है. मार्श ने यहां तक कह दिया कि, काश पंत भारतीय ना होते. 

आपको बता दें, बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा. भारत ने समय के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में बढ़त बना ली है और उसने पिछले चार सीरीज में जीत हासिल की है, जिसमें 2018-19 और 2020-21 में दो जीत भी शामिल हैं. इस प्रकार, भारत ने बीजीटी में 10 बार जीत हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने केवल 5 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है. ऑस्ट्रेलिया की आखिरी बार साल 2014-15 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जीत हासिल की थी, और वे 2004-05 के बाद से भारत में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं.

बात अगर ऋषभ पंत की करें तो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2018 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. 26 साल के पंत ने 34 टेस्ट मैचों में 2419 रन बनाए हैं, जिसमें उनकी स्ट्राइक रेट 74.11 रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, पंत ने 7 मैचों में 624 रन बनाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 72.13 है. 

मार्श ने एक इंटरव्यू में पंत की सराहना करते हुए कहा, "पंत एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. उन्होंने पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ सहा है और उनकी वापसी शानदार रही है. वह युवा, खुशमिजाज हैं और जीतने में मजा लेते हैं. वो खुलकर हस्ते हैं. और वह हमेशा हंसते रहते हैं." 

मिचेल मार्श के अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने भी पंत की "आक्रामक" शैली की तारीफ की. उन्होंने कहा, "ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट के सबसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं. उनके आक्रामक स्वभाव और वर्क एथिक के कारण उनके साथ खेलना बहुत मजेदार होगा."

पंत के करियर की बात करें तो उन्होंने वनडे में 31 मैचों में 871 रन बनाए हैं, जिनकी स्ट्राइक रेट 106.21 है. वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 76 मैचों में 1209 रन बनाए हैं, जिनकी स्ट्राइक रेट 127.26 है. 

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में पांच टेस्ट मैच होंगे. दूसरा टेस्ट 6 से 10 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में होगा, सीरीज का दूसरा मैच डे-नाईट मैच होगा. इसके बाद, ब्रिस्बेन के द गैब्बा में तीसरा टेस्ट 14 से 18 दिसंबर तक होगा. सीरीज का चौथा टेस्ट, जो बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा, 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न के प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. सीरीज का आखिरी टेस्ट, जो 3 से 7 जनवरी तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा, एक शानदार तरीके से इस रोमांचक सीरीज का समापन करेगा.

Rishabh Pant Mitchell Marsh Border-Gavaskar Trophy 2024

Recent News