UP तक पहुंचा मानसून, दिल्ली एनसीआर में हुई जोरदार बारिश, जानें आपके राज्य का क्या है हाल?

Global Bharat 27 Jun 2024 11:38: AM 1 Mins
UP तक पहुंचा मानसून, दिल्ली एनसीआर में हुई जोरदार बारिश, जानें आपके राज्य का क्या है हाल?

आज सबुह-सुबह नोएडा, गाजियाबाद सहित पूरे दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया है. वहीं कई इलकों में जलभराव की स्थिति देखी गई है. इससे लोगों को थोड़ी पेराशानी झेलनी पड़ी, लेकिन उससे कहीं ज्यादा लोगों ने राहत की सांस ली है. बारिश की वजह से की इलाकों में बिजली कट जाने की खबर है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली की ओर तेजी से बढ़ रहा मानसून, जानें UP-बिहार और हरियाणा का हाल

मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि आज पूरे दिन इसी तरह बारिश हो सकती है. साथ ही पूरे हफ्ते भी बारिश की संभावना है. वहीं 28 और 29 जून को मध्यम बारिश होगी और 30 जून भारी बारिश हो सकती है. साथ ही 1 और 2 जून गरज के साथ बारिश होगी और तेज हवाएं भी चल सकती है. इससे ना केवल मौसम में नमी आएगी, बल्कि भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि क्षेत्र में पूरे हफ्ते बारिश होने की वजह से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट देखी जा सकती है. बता दें कि मौसम को लेकर पिछले दिनों वेदर एजेंसी स्काईमेंट ने अनुमान लगाया था कि जून में बारिश थोड़ी कम हो सकती है. पर जुलाई, अगस्त और सितंबर में जोरदार बारिश हो सकती है.

इस दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में अनुमान से थोड़ी कम बारिश हो सकती है. वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, रियाणा, पंजाब पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सामान्य बारिश होगी. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तराखंड में 28 से 30 जून तक जोरदार बारिश हो सकती है.

वहीं पूर्वी उत्त प्रदेश में 29-30 तारीख को अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होगी, जिससे लोगों भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. विभाग की ओर से यह भी अनुमान जताया है कि ओडिशा में इस महीने के अंत तक अच्छी बारिश हो सकती है.

Recent News