जिनेवा में आसिम मुनीर पर हमले की साजिश? ईरान वार्ता के बीच हत्या की प्लानिंग का दावा

Global Bharat 24 Jun 2026 09:29: PM 1 Mins
जिनेवा में आसिम मुनीर पर हमले की साजिश? ईरान वार्ता के बीच हत्या की प्लानिंग का दावा

नई दिल्ली : मोसाद ने जिनेवा में आसिम मुनीर को मारने की साजिश रची थी. पत्रकार के दावे से बवाल मचा हुआ है. पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम को लेकर एक सनसनीखेज दावा सामने आया है. ब्राजीलियाई पत्रकार ने आरोप लगाया है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने स्विट्जरलैंड के जेनेवा में आसिम मुनीर और पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को निशाना बनाने की योजना बनाई थी.

दावे के मुताबिक, अमेरिका-ईरान वार्ता के समानांतर चल रही एक कूटनीतिक प्रक्रिया में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था. इसी दौरान कथित तौर पर मोसाद ने आसिम मुनीर को खत्म करने की योजना बनाई, लेकिन पाकिस्तानी सैन्य खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक लग गई.

एस्कोबार ने एक पॉडकास्ट में दावा किया कि पाकिस्तान ने ओमान समेत अन्य मध्यस्थों के जरिए इजरायल को कड़ा संदेश भेजा और किसी भी हमले के गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. 

हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक न तो पाकिस्तान सरकार, न पाकिस्तानी सेना और न ही इजरायल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है. उपलब्ध जानकारी मुख्य रूप से पत्रकार के दावे और मीडिया रिपोर्टों पर आधारित है.

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक किसी सरकारी या स्वतंत्र जांच एजेंसी द्वारा इन आरोपों की पुष्टि नहीं होती, तब तक इसे एक अपुष्ट दावा ही माना जाएगा, इसके बावजूद इस खुलासे ने पाकिस्तान, इजरायल और पश्चिम एशिया की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है.

Asim Munir Mossad Geneva Plot Pakistan Army Chief Israel Pakistan News

Description of the author

Recent News