पत्नी के डांस करने पर पति ने दी खौफनाक सजा, सनक में उजाड़ा अपना ही हंसता-खेलता परिवार

Global Bharat 28 Jun 2026 12:06: AM 2 Mins
पत्नी के डांस करने पर पति ने दी खौफनाक सजा, सनक में उजाड़ा अपना ही हंसता-खेलता परिवार
क्या किसी महिला का सार्वजनिक कार्यक्रम में नाचना उसकी जान लेने की वजह बन सकता है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि मध्य प्रदेश के मुरैना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस घटना के बाद आज भी सवाल यही है कि आखिर महिलाओं को शादी के बाद सीमाएं कब तक एक मर्द तय करेगा। क्या किसी महिला का अपनी खुशी जाहिर करना या किसी धार्मिक कार्यक्रम में नाचना इतना बड़ा अपराध हो सकता है कि उसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़े? मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के किशनपुर गांव से सामने आई इस दर्दनाक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को इसलिए जान से मार दिया, क्योंकि उसने भागवत कथा में सबके सामने डांस किया था। डांस को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि रोज घर में कलेश होने लगे। आखिर अंत में पति ने कुल्हाड़ी से एक ही पल में अपना पूरा परिवार खत्म कर दिया। 
 
खुद की भी ले ली जान
परिवार को खत्म करने के बाद व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर खुद की भी जान ले ली। उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का फैसला किया। इस घटना में जान गंवाने वालों की पहचान रविता कुशवाहा और उनके दो मासूम बेटों, आरव तथा देबू, के रूप में हुई है। वहीं, रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान बलराम कुशवाहा के रूप में की गई है। 
 
गांव में हुई थी कथा
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले गांव में भागवत कथा का आयोजन किया गया था। यहां पर रविता ने अन्य महिलाओं के साथ डांस किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो समय के साथ लगातार विवाद का कारण बनती रही। इतना ही नहीं इसी बात को लेकर उसके पति बलराम ने घर लौटने के बाद उसके साथ मारपीट की। जब रविता के पिता को यह पता चला, तो वह उसे लेकर अपने घर आ गए। 24 तारीख को बलराम अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचा और रविता को वापस अपने घर ले आया, लेकिन हमें पता चला कि अभी तक दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ है। इसके बाद हमें अपनी बेटी की मौत की खबर मिली। 
 
निष्कर्ष- इस दर्दनाक घटना ने घरेलू हिंसा, महिलाओं की स्वतंत्रता और गुस्से पर नियंत्रण जैसे कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसी भी मतभेद का समाधान हिंसा नहीं हो सकता और ऐसे मामलों में समय रहते संवाद व कानूनी मदद लेना बेहद जरूरी है।
Morena Madhya Pradesh Morena Crime MP Crime News Family Murder Domestic Dispute Domestic Violence Wife Murder Children Murder Axe Attack Triple Murder Husband Kills Wife Family Tragedy Bhagwat Katha Dance Dispute Crime News India Crime Police Investigation

Description of the author

Recent News