2004 फोन कॉल, 238 घंटे बातचीत...केतन हत्याकांड में आया नया ट्विस्ट, क्रिकेट देखने भी साथ गए थे सिया-चेतन

Global Bharat 27 Jun 2026 10:58: PM 2 Mins
2004 फोन कॉल, 238 घंटे बातचीत...केतन हत्याकांड में आया नया ट्विस्ट, क्रिकेट देखने भी साथ गए थे सिया-चेतन
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में बीते दिनों एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, जिसमें सिया को हत्या से एक दिन पहले चेतन के साथ एक कैफे में बातचीत करते हुए देखा गया था। बताया गया कि दोनों करीब एक घंटे तक कैफे में साथ मौजूद रहे। इसके अगले ही दिन सिया और केतन लोहागढ़ किले के लिए रवाना हुए, तो आखिर कैफे में सिया, चेतन के साथ क्या बात कर रही थी? इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिला है, लेकिन अब एक और वीडियो सामने आऩे की बात कही जा रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों एक क्रिकेट स्टेडियम में साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टी करना मुश्किल है, लेकिन सवाल अभी भी वही है कि आखिर सिया शादी नहीं करना चाहती थी, तो उसने अपने माता-पिता को यह बात क्यों नहीं बताई। 
 
जांच में पुलिस को क्या मिला?
पुलिस की जांच के अनुसार सिया ने चेतन के साथ की फोटोज और चैट भी डिलीट कर दी थी। यहां तक की वह चेतन से बात करने के बाद कॉलिंग रिकॉर्ड भी नहीं छोड़ती थी। दोनों के फोन फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं, जहां से उनका डाटा रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की जांच के अनुसार सिया 20 का चेतन के साथ पहले से ही अफेयर चल रहा था, लेकिन परिवार ने उसकी शादी केतन के साथ तय कर दिया था। साल 2026 में नवंबर में उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन इसके पहले ही केतन के हत्या की साजिश रची गई।
 
सिया के मात-पिता का क्या कहना है? 
सिया की मां का कहना है कि उनकी बेटी लोहागढ़ किला नहीं जाना चाहती थी, लेकिन केतन वहां जाने पर जोर दे रहा था। उनके मुताबिक, इस यात्रा की योजना भी केतन ने ही बनाई थी। उन्होंने कहा, 'हमें नहीं पता कि किले पर आखिर क्या हुआ, लेकिन अगर जांच में हमारी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।' वहीं, सिया के पिता ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह केतन को अपने बेटे की तरह मानते थे। उनका कहना था, अगर मेरी बेटी सच में दोषी साबित होती है, तो उसे भी वही सजा मिलनी चाहिए।
 
निष्कर्ष- इस मामले में हर दिन नए दावे और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, किसी भी वायरल वीडियो या बयान के आधार पर किसी को दोषी या निर्दोष मानना उचित नहीं होगा। मामले की सच्चाई जांच एजेंसियों की रिपोर्ट और अदालत के फैसले के बाद ही स्पष्ट होगी।
Ketan Agrawal Murder Case Pune Murder Case Siya Ketan Agrawal Case Siya Viral Video Chetan Viral Video Lohagad Fort Murder Case Pune Crime News Ketan Agrawal Death Case Siya Chetan Relationship Cricket Stadium Viral Video Cafe CCTV Video Pune Latest News Maharashtra Crime News Viral Crime News Ketan Murder Investigation

Description of the author

Recent News