कौन है वो नेपाली महिला जिसने बचाई सैफ अली खान की जान? चाकू हमले के महीनों बाद सैफ ने सुनाई पूरी कहानी

Global Bharat 27 Jun 2026 11:55: PM 2 Mins
कौन है वो नेपाली महिला जिसने बचाई सैफ अली खान की जान? चाकू हमले के महीनों बाद सैफ ने सुनाई पूरी कहानी

Saif Ali Khan News : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जनवरी में हुआ चाकू हमला उस समय पूरे देश में सुर्खियों में रहा था. मुंबई स्थित उनके घर में घुसे हमलावर ने उन पर जानलेवा हमला किया था. घटना के बाद कई तरह की बातें सामने आईं, लेकिन अब महीनों बाद सैफ अली खान ने पहली बार उस रात की पूरी कहानी खुद बताई है.  उन्होंने खुलासा किया कि आखिर हमलावर घर के अंदर कैसे पहुंचा, हमला कैसे हुआ और किसने उनकी जान बचाई.

सैफ अली खान ने कहा कि हम बिस्तर पर लेटे हुए थे, तभी नैनी कमरे में आई और बोली, ‘जे बाबा के कमरे में कोई घुसा है, उसके हाथ में चाकू है. उसे पैसे चाहिए. मैं आधी नींद में था. तुरंत कमरे में जाकर देखा तो एक आदमी हाथ में चाकू लिए खड़ा था. उसने बच्चे को हल्का-सा कट मारा था और मेड को भी घायल कर दिया था. घटना की पूरी डिटेल अब ठीक से याद नहीं है. अगर मैं लाइट जला देता और उससे पूछता कि तुम्हें पता है तुम कहाँ हो और क्या कर रहे हो, तो शायद मैं उसे समझा सकता था, लेकिन उस वक्त न जाने मुझे क्या हुआ, मैं सीधे उस पर झपट पड़ा. हमारे बीच हाथापाई शुरू हो गई.

सैफ ने बताया कि वह चाकू लेकर बेकाबू हो गया. हर तरफ खून था, शरीर पर कई कट के निशान थे. वह बहुत तगड़ा आदमी नहीं था, लेकिन दो चाकू तो दो चाकू ही होते हैं. उसी समय हमारे घर में काम करने वाली नेपाली महिला वहां पहुंची. उसने हमलावर को पूरी ताकत से मुझसे दूर फेंक दिया. सच कहूं, तो उसी नेपाली महिला ने मेरी जान बचाई.

कहा कि एक वक्त ऐसा आया जब मैं फर्श पर पड़ा था और मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा. उस समय एड्रेनालिन का असर अजीब था. दर्द भी था, लेकिन एक अजीब-सी शांति महसूस हो रही थी. अस्पताल जाते समय मेरा बड़ा बेटा तैमूर मेरे साथ था. मैंने उससे पूछा, क्या तुम मेरे साथ चलोगे। उसने पूछा, क्या आप मर जाएंगे?’ मैंने उससे कहा कि नहीं. मेरी पीठ में कुछ फंसा है और बहुत दर्द हो रहा है, लेकिन मैं नहीं मरूंगा. तुम मेरे साथ चलो.

मैं सुबह करीब चार बजे ऑटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचा. वहां इमरजेंसी वार्ड में लगभग सभी सो रहे थे. मैंने डॉक्टर से कहा, ‘मैं सैफ अली खान हूं. उसने पहले मुझे देखा, फिर खून देखा और तुरंत स्ट्रेचर मंगवाया, उसके बाद पूरा अस्पताल हरकत में आ गया. वहां बेहतरीन डॉक्टर थे और सभी ने सही फैसले लिए लेकिन जो होना था, वह हो चुका था. आज मैं उस आदमी को माफ करना चाहता हूं. अब मेरा परिवार इस घटना से काफी हद तक उबर चुका है. जेह ने मुझे बाद में एक प्लास्टिक की तलवार दी और कहा कि अगली बार इसके साथ सोना.

सैफ अली खान के इस खुलासे के बाद एक बार फिर उस रात की घटना चर्चा में आ गई है. खास बात यह रही कि अभिनेता ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि उनके घर में काम करने वाली नेपाली महिला गीता ने हमलावर को उनसे दूर धकेलकर उनकी जान बचाई. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अब उनका परिवार धीरे-धीरे उस दर्दनाक हादसे से बाहर निकल रहा है.

Saif Ali Khan News Saif Ali Khan Knife Attack Saif Ali Khan Stabbing Incident Nepali Woman Saved Saif Ali Khan Saif Ali Khan Latest Interview

Description of the author

Recent News