Murshidabad Ground Report: कैमरा तोड़ा, माइक छीना, 'मिनी बांग्लादेश' बना ममता बनर्जी का मुर्शिदाबाद!

Global Bharat 31 Dec 2025 03:37: PM 1 Mins
Murshidabad Ground Report: कैमरा तोड़ा, माइक छीना, 'मिनी बांग्लादेश' बना ममता बनर्जी का मुर्शिदाबाद!

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रिपोर्टिंग करने गए अभिषेक शांडिल्य, सहयोगी आदित्य मिश्रा को हुमायूं कबीर के समर्थकों ने तथाकथित बाबरी मस्जिद की ज़मीन पर ही बंधक बनाने की कोशिश की. सहयोगी आदित्य के हाथ से कैमरा छीन लिया गया. रिपोर्टर अभिषेक शांडिल्य को प्लास्टिक की पाइप से बाँधने की कोशिश की गई. भीड़ ने लिंचिंग की पूरी कोशिश की . सुरक्षा में लगी मुर्शिदाबाद पुलिस ने हमें किसी तरह वहां से बचाया.

थाने लेकर आई. लेकिन वहाँ क़ानून व्यवस्था ना ख़राब हो इसके लिए मुझसे कहा गया आप निकल जाये नहीं भीड़ यहाँ भी आपका पीछा कर सकती है. पश्चिम बंगाल की ये तस्वीर बताने के लिए साफ़ है कि मुर्शिदाबाद में क़ानून का राज़ नहीं है. बाबरी मस्जिद पर निर्माण हमारे कैमरे में क़ैद हो गया था. जो छिपा कर किया जा रहा था. हमारी 40 Minute की रिकॉर्डिंग हो चुकी थी. लेकिन भीड़ ने सुनुयोजित तरीके से अटैक किया.

हमारा कैमरा और माइक लेकर चले गए. हमारी रिकॉर्डिंग में क़ैद है मुर्शिदाबाद का असली सच जो अब हमारे पास नहीं है. पुलिस ने माइक भीड़ से कवर किया लेकिन हमें नहीं मिला. हमारा चार लाख का सामान वहीं भीड़ के पास है. हम जान बचाकर निकले लेकिन मुर्शिदाबाद की हालत बहुत नाजुक है.

 

murshidabad kolkata police Mamta Banerjee Global Bharat tv

Description of the author

Recent News