जालंधर: पंजाब के जालंधर में आसमान में दिखाई दी एक रहस्यमयी वस्तु का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला ने दावा किया है कि यह चीज दोपहर से लेकर शाम तक आसमान में नजर आई. कुछ लोग इसे UFO या एलियन से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे सामान्य पतंग बता रहे हैं. हालांकि, इसकी असली पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है.
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम अकाउंट ‘meenal.verma’ से साझा किए गए वीडियो में महिला ने बताया कि उसने पहली बार इस वस्तु को दोपहर करीब 3:30 बजे देखा. शाम 5:25 बजे भी वह उसी जगह आसमान में दिखाई दी. दूर से देखने पर यह पतंग जैसी लगती है, लेकिन कैमरे से जूम करने पर आकार अलग नजर आता है. काफी देर तक दिखने के कारण महिला खुद हैरान रह गईं.
सोशल मीडिया पर चर्चा
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाए. कुछ ने इसे UFO बताया, तो कुछ ने सामान्य पतंग कहा. एक यूजर ने NASA के Advanced Composite Solar Sail System (ACS3) जैसी वस्तु होने का अनुमान लगाया. कुछ ने मजाक में कहा कि “एलियन अब पंजाब भी पहुंच गए हैं.” कई लोगों ने वीडियो की स्पष्टता पर भी सवाल उठाए.
फिलहाल इस घटना को एलियन या UFO से जोड़ना जल्दबाजी होगी. वीडियो की प्रामाणिकता और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है. किसी वस्तु की पहचान के लिए स्पष्ट तस्वीर, उड़ान का तरीका और विश्वसनीय जानकारी जरूरी होती है. यह वीडियो लोगों में उत्सुकता जरूर बढ़ा रहा है, लेकिन जालंधर के आसमान में दिखाई देने वाली वस्तु वास्तव में क्या थी, इसका जवाब अभी बाकी है.