नरेंद्र मोदी कायर या बाहुबली? नेहा सिंह राठौर ने फिर से गाने में पीएम को कहा कायर!

Rahul Jadaun 12 May 2025 10:38: PM 1 Mins
नरेंद्र मोदी कायर या बाहुबली? नेहा सिंह राठौर ने फिर से गाने में पीएम को कहा कायर!

नई दिल्ली: भारत में बहस छिड़ी है कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में सीज़फायर की शर्त स्वीकार ली। कुछ लोग इस बात को लेकर उन्हें 'कायर' कह रहे हैं। 'का बा' गाने से तंज़ कसने वाली नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में एक गाना रिलीज़ किया है, जिसमें उन्होंने PM मोदी के इस फैसले के लिए 'कायर' शब्द का ज़िक्र किया है। इतिहास गवाह है, कभी किसी देश ने किसी परमाणु संपन्न देश में घुसकर इस तरह का ऑपरेशन नहीं चलाया है। दुनिया के सिर्फ 7 देशों के पास ही परमाणु शक्ति है। पाकिस्तान के पास 130 परमाणु बम हैं। सरगोधा एयरबेस पर भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल दागी। सरगोधा से सिर्फ 8 KM दूर किराना हिल्स है, जहां पाकिस्तान अपने परमाणु बम रखता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 40 जवानों और अफसरों को मार गिराया। 100 आतंकी मारे गए, आतंकियों 9 के ठिकाने खत्म कर दिए गए। फिर भी क्या उन्हें 'कायर' कहना ठीक है? भारतीय सेना ने एक-एक सबूत पेश किए। फिर भी कुछ लोग भारतीय सेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' से खुश नहीं हैं।

narendra modi cowerd and bahubali neha singh rathore new controvershial song narendra modi

Recent News