नसीरुद्दीन शाह ने BJP को बताया झूठी पार्टी, सत्यजित रे संस्थान के छात्रों का किया समर्थन

Amanat Ansari 24 Oct 2026 09:38 PM 1 Mins
नसीरुद्दीन शाह ने BJP को बताया झूठी पार्टी, सत्यजित रे संस्थान के छात्रों का किया समर्थन

नई दिल्ली: वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने शनिवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा. इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद बीजेपी पर उन लोगों से बदला लेने का आरोप लगाया जो उसकी विचारधारा से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कोलकाता के सत्यजित रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) के छात्रों का मुद्दा उठाते हुए उनका समर्थन किया.

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि नमस्कार, आदाब. मैं नसीरुद्दीन शाह. बीजेपी, यह ब्लडी झूठी पार्टी, बंगाल चुनावों में छल-कपट से मिली जीत के बाद अब उन सभी से बदला लेने पर उतारू है जो उनकी सोच और नीतियों से सहमत नहीं. इस बदले का ताजा शिकार सत्यजित रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्र और भविष्य के फिल्म निर्माता बने हैं. 

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों ने प्रशासन से जवाबदेही मांगी तो उन्हें कारण बताओ नोटिस दिए गए, निगरानी में रखा गया, धमकियां दी गईं और अब हॉस्टल खाली करने का आदेश भी दे दिया गया. अभिनेता ने कहा कि बीजेपी अपने पक्ष में प्रचार को बढ़ावा दे रही है और भविष्य के फिल्मकारों को डराने या दिमाग धोने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसा नहीं होने वाला और सही सोच वाले नागरिकों से छात्रों की मांगों का समर्थन करने की अपील की.

Recent News