नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने Article 370 वापस लाने की बात दोहराई

Global Bharat 14 Sep 2024 02:01: PM 1 Mins
नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने Article 370 वापस लाने की बात दोहराई

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला (National Conference President Farooq Abdullah) ने जनसभा को संबोधित करते हुए अनुच्छेद 370 (Article 370) वापस लाने की बात दोहराई और पीएम मोदी (PM Modi) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि 370 हटाने से आतंकवाद पर काबू किया जा सकेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ... पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मुसलमान इस देश का नहीं है, मुसलमान आपकी भेंस, घर ले जाएगा. मैं उनको कहना चाहता हूं कि मुसलमान किसी का हक नहीं मारना चाहता बल्कि अपना हक चाहता है.

इससे पहले उन्होंने बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर (Rashid Engineer) को लेकर भी बयान दिया और राशिद का BJP का इंजीनियर करार दे दिया. बता दें कि मंगलवार को एनआईए अदालत ने राशिद को आगामी जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने की अनुमति देने के लिए जमानत दी थी. इंजीनियर राशिद की रिहाई से नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के चुनाव पूर्व गठबंधन पर कोई असर पड़ेगा या नहीं, इस पर फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने भगवान और लोगों पर भरोसा किया है.

वह उनके एजेंट हैं. यह सभी जानते हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने दोहराया कि वे अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को बहाल करेंगे, जो उनके चुनाव घोषणापत्र में कई चुनावी वादों में से एक है. फारूक ने कहा कि BJP को इसे (अनुच्छेद 370) हटाने में कितने साल लग गए? ईश्वर की इच्छा से हम इसे बहाल भी करेंगे. यह (अनुच्छेद 370) जम्मू-कश्मीर के लोगों की धड़कन है. अनुच्छेद 370 और 35 ए को बहाल किया जाएगा.

यह टिप्पणी जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए की गई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाने पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मेरे घर पर बम फेंके गए...जब हमने 1996 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, तब वे कहां थे? जब हमारे लोग अपनी जान गंवा रहे थे, तब वे घर पर बैठे थे.

Recent News