दिल्ली: 31 मार्च को निर्देशक सनोज मिश्रा ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था. लेकिन अब मोनालिसा को फिल्मों में लॉन्च करने वाले सोनज मिश्रा के मामले में बड़ा ट्विस्ट आया है. दरअसल जिस महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर गिरफ्तार करवाया था, अब उसी ने बड़ा बयान दे दिया है. जिसके बाद इस पूरे मामले में चौंकाने वाला नाटकीय मोड़ आया है.
दुष्कर्म से किया इनकार
जिस महिला ने सनोज मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, अब उसने चौंकाने वाला बयान दिया है. महिला का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ. मैं निर्देशक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी. लेकिन कुछ लोगों के उकसावे में आने के बाद ये शिकायत दर्ज कराई थी.
मोनालिसा से हो रही थी जलन
इसके साथ ही महिला का ये भी कहना है कि मुझे सनोज और मोनालिसा की बॉन्डिंग देख कर जलन हो रही थी. हम लोग 5 साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे थे. हमारे बीच जो कुछ भी हुआ वो दोनों की सहमति से हुआ, मैंने कभी नहीं कहा कि उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया. हाल ही में जब मिश्रा अपनी अगली फिल्म की रेकी करने के लिए मणिपुर में थे तो लोगों ने मोनालिसा के साथ उनकी बॉन्डिंग के खिलाफ मुझे भड़काया, FIR दर्ज करन के लिए उकसाया.
पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं सामने
सनोज मिश्रा के खिलाफ शिकायत का ये कोई पहला मामला नहीं है. बल्कि आरोप लगाने वाली महिला पहले भी ऐसा कर चुकी है. एक बार पहले भी महिला ने सनोज पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में केस वापस ले लिया था. लेकिन इस बार का बयान निर्देशक की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है. बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने सनोज की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. जिसके बाद उन्हें 31 मार्च को गिरफ्तार किया गया था.