नई दिल्ली: स्कोडा इंडिया की नई एसयूवी ने भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्र की है. देश में दो नई फुल-साइज SUV सैगमेंट की गाड़ियों को स्कोड़ा कोडियाक ने लॉन्च किया है, इसके दो वेरिएंट दिए गए हैं. जिसमें स्पोर्टलाइन की शुरुआती कीमत 46.89 लाख (एक्स शोरूम) और &K वेरिएंट की कीमत 48.69 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसे कार को सिंगल पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है, इसको बेहतर परफॉरमेंस के लिए तैयार किया गया है, इसके साथ ही गाड़ी में फीचर्स और रिफ्रेश्ड डिज़ाइन भी दिया है.
कैसा है लुक और डिज़ाइन?

Skoda Kodiaq की नई गाड़ी के एक्सटीरियर डिज़ाइन में कई बदलाव देखने को मिले है. इ दोनों वेरिएंट में SUV की सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल और कनेक्टेड LED टेललाइट्स तो दिए ही गए हैं, लेकिन इसके ट्रिम डिटेल्स में काफी अंतर है. स्पोर्टलाइन वेरिएंट को ब्लैक-आउट एलिमेंट्स के साथ काफी अग्रेसिव लुक के साथ पेश किया गया है. जबकि दूसरे वेरिएंट सिलेक्शन L&K में आपको क्रोम और सिल्वर एक्सेंट के साथ प्रीमियम एस्थेटिक देखने को मिलेगा.
गाड़ी के टॉप-एंड वेरिएंट में फ्रंट में LED लाइट बार दिया गया है. इसके अलावा 18-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स भी दिए हैं, जो अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग डिज़ाइन के साथ आते हैं. कंपनी ने इस SUV में 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन भी दिये है. जिनमें से 5 कलर ऑप्शन दोनों वेरिएंट में मिलेंगे. इसके अलावा एक यूनिक कलर का ऑप्शन दोनों वेरिएंट में मिलेगा.
कैसी है गाड़ी की पावर और परफॉर्मेंस?

अगर इस गाड़ी के पावर और परफॉर्मेंस की बात की जाए तो इसमें 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है. जिसे 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील-ड्राइव लेआउट के साथ जोड़ा गया है. गाड़ी का इंजन 201 BHP का पावर आउटपुट और 320 NM का टॉर्क जेनरेट करेगा है. स्कोडा ने दावा किया है कि ये इंजन पिछले इंजन से 14 बीएचपी ज्यादा पावर देगा, हालंकि इसके टॉर्क में कोई बदलान नहीं किया गया है.
गाड़ी का केबिन और फीचर्स

स्कोड़ा कोडियाक की इस गाड़ी का केबन काफी शानदार है. इसमें सॉफ्ट-टच मटेरियल और लेदरेट अपहोल्स्ट्री का यूज किया गया है. साथ ही एक लेयर्ड डैशबोर्ड लेआउट भी दिया गया है. जबकि स्पोर्टलाइन ट्रिम में ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम भी दी गई है, साथ ही इस गाड़ी में 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी जोड़ा गया है, जिसे 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ कनेक्ट कर दिया गया है.
इन गाड़ियों से है मुकाबला
अगर इस नई Skoda Kodiaq के मार्केट में मुकाबले की बात की जाए तो बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरिडियन, एमजी ग्लोस्टर और आगामी एमजी मैजेस्टर जैसी गाड़ियों से होने वाला है. हालांकि इन गाड़ियों से ज्यादा कीमत का नुकसान का स्कोड़ा को झेलना पड़ सकता है. क्योंकि फॉर्च्यूनर की शुरुआती कीमत 33.78 लाख और मेरिडियन की कीमत 24.99 लाख रुपये रखी गई है. जो कि स्कोडा की नई कार से काफी कम हैं.