नई दिल्ली: महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी विवाद गहराता जा रहा है. वजह है राज ठाकरे, जिन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को अब खुलेआम कह दिया है कि जो लोग मराठी का अपमान करें उसे भगाया जाए. बता दें कि राज ठाकरे पहले से ही गैर लोकल के मराठी बोलने पर मुखर रहे हैं. आए दिन इनका और इनके कार्यकर्ताओं का वीडियो वायरल होता है, जिसमें गैर मराठियों को धमकी देते नजर आते हैं.
निशिकांत दुबे के अंदर हिम्मत है तो महाराष्ट्र जाएं और अपनी ताकत दिखाएं। इनके पास सत्ता भी है कर शक्ति भी।
— Abhishek Yadav (@Abhishek__SP) July 18, 2025
अब देखना होगा निशिकांत दुबे राज ठाकरे को ज़बाब देंगे। pic.twitter.com/CKEV7631GZ
यह विवाद सिर्फ धमकी तक सिमित रहता तो सही होता, लेकिन कई मामले में ऐसे निकल कर आए, जिसमें एमएनएस के कार्यकर्ता गैर हिंदी भाषी खासकर हिंदी बोलने वालों के साथ अभद्रता करते नजर आए. हाल ही में मुंबई में एक राजस्थानी को व्यक्ति को पीटा गया था. इनका गुनाह सिर्फ इतना था कि इन्होंने अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर हिंदी भाषा को समर्थन देने को लेकर एक स्टेटस लगाया था.
इसी विवाद पर भाजपा सांसद निशिंकात दुबे ने कहा था कि अगर मराठी लोग हिंदी भाषी क्षेत्र में आएंगे तो पटक-पटक कर मारेंगे. जिस पर माहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने निशिकांत दुबे को सीधा चैलेंज दिया है. उन्होंने भाजपा विधायक को कहा है कि तुम मुंबई आ कर दिखाओ यहां के समुंदर में डूबा-डूबा कर मारेंगे. हालांकि निशिकांत दुबे का अभी इस पर बयान नहीं आया है.

हालांकि उन्होंने ट्वीट कर कहा है, '' मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी. निशिकांत ने इस वाक्य में प्रश्नवाचक चिह्न भी लगाया है, जिसका मतलब होने लोगों से सवाल किया है कि क्या मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी है. क्योंकि राज ठाकरे निशिकांत दुबे को हिंदी में धमकी देते नजर आए. यह विवाद कहां जाकर थमेगा कोई नहीं जानता है, लेकिन एक बात तो तय है कि राज ठाकरे निशिकांत दुबे को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं.