नीतीश कुमार को तगड़ा झटका! विधायक के बेटे की हार, RJD ने JDU से छीनी MLC सीट

Amanat Ansari 14 May 2026 04:24: PM 1 Mins
नीतीश कुमार को तगड़ा झटका! विधायक के बेटे की हार, RJD ने JDU से छीनी MLC सीट

नई दिल्ली: बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद हुए पहले विधान परिषद उपचुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) को बड़ा धक्का लगा है. भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र की MLC सीट पर RJD के सोनू राय ने JDU उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को हरा दिया. JDU विधायक राधाचरण साह के बेटे कन्हैया प्रसाद को इस सीट पर जिताने की पूरी कोशिश की गई थी, लेकिन RJD के सोनू राय ने उन्हें करीब 350 वोटों से हरा दिया. यह सीट पहले JDU के कब्जे में थी, जिसे RJD ने सफलतापूर्वक छीन लिया.

बागी उम्मीदवार बना हार का कारण

JDU के बागी मनोज उपाध्याय को 636 वोट मिले, जिससे NDA के वोट बंट गए और कन्हैया प्रसाद की हार तय हो गई. प्रथम वरीयता में ही सोनू राय को 2486 वोट मिले थे, जबकि कन्हैया प्रसाद को 2146 वोट. द्वितीय वरीयता के बाद सोनू राय की जीत पक्की हो गई.

पटना में RJD कार्यालय में जश्न

जिस सीट पर सोनू राय जीते हैं, उसी सीट से उनके पिता लालदास राय भी 2003 में RJD टिकट पर MLC रह चुके हैं. RJD की इस जीत पर पटना में पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल रहा. तेजस्वी यादव पर भरोसा जताते हुए कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाईं.
यह परिणाम नीतीश कुमार और JDU के लिए बड़े सियासी संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

Bhojpur Buxar MLC Election Result Bhojpur Buxar Election Result Bhojpur Buxar Result

Recent News