नोएडा : यूपी के नोएडा शहर को मजदूरों के नाम पर सुलगाने की साजिश पाकिस्तान से रची गई थी. पाकिस्तान की हैंडल से मजदूरों को भड़काया गया, जिसके बाद नोएडा के कई इलाके सुलग उठे थे. नोएडा पुलिस की जांच में पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा होने के बाद अब खुफिया विभाग भी एक्टिव हो गई है..नोएडा पुलिस ने अशांति फैलाने के लिए दो ट्विटर हैंडल पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों ट्विटर हैंडल पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे. वहीं, वीपीएन का प्रयोग कर रहे थे. पुलिस ने अकाउंट के ऑपरेटरों की तलाश तेज कर दी है.
नोएडा पुलिस में सेक्टर 20 थाने में आयुषी तिवारी प्राउड इंडियन और मीर इलयाज आईएनसी ट्विटर अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. नोएडा के सेक्टर 20 थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस को एक्स से मिली रिपोर्ट के मुताबिक वीपीएन और आईपी एड्रेस मिले हैं, जो पाकिस्तान से संचालित होने का ठोस प्रमाण है. एक अकाउंट से कई पोस्ट किए गए थे, इनमें 13 अप्रैल को करीब पौने एक के बजे एक पोस्ट ने आग में पेट्रोल काम काम किया. इसी पोस्ट के बाद भयंकर बवाल हुआ था और दो घंटे तक तनाव जारी रहा था. इसके साथ ही पुलिस को दंगा भड़काने में कुछ राजनीतिक दल व अर्बन नक्सल जैसे संगठनों का हाथ होने प्रमाण मिले हैं.
अबतक 66 हुए गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने अब तक 66 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, 500 से ज्यादा लोगों का शांतिभंग में चालान किया है. पुलिस ने आगजनी में 17 लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें 11 गिरफ्तार है. भड़काने में 32 लोगों में 19 को गिरफ्तार किया है. वहीं, माहौल खराब करने में 32 आरोपी और साजिश रचने में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. जांच में सामने आया है कि दंगे की आड़ में संपत्ति को नुकसान व लूट की साजिश थी. हालांकि, पुलिस एक्टिव होने की वजह से अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके.