Lok Sabha Speaker News: ओम बिरला और के सुरेश ने दाखिल किया नामांकन

Global Bharat 25 Jun 2024 06:33: PM 1 Mins
Lok Sabha Speaker News: ओम बिरला और के सुरेश ने दाखिल किया नामांकन

18वीं लोकसभा का सत्र (Parliament Session) शुरू होते ही सदन के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए (NDA) और इंडिया ब्लॉक (INDIA Bloc) के बीच जंग छिड़ गयी है. एनडीए और विपक्ष (Opposition) के बीच आम सहमति ना बनने के बाद लोकसभा (Lok Sabha) में पहली बार अध्यक्ष (Speaker) पद के लिए चुनाव (Election) होगा.

गौरतलब है कि आजादी के बाद से ही लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker) और उपाध्यक्ष का चुनाव सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति से होता रहा है. इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) ने लोकसभा स्पीकर के लिए के सुरेश (K Suresh) का नाम दिया तो वहीं एनडीए की तरफ से ओम बिरला (OM Birla) मैदान में उतरे हैं.

चुनाव को लेकर के सुरेश और ओम बिरला ने नामांकन दाखिल कर दिया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद एकबार फिर एनडीए की सरकार बन गई है. जिसके बाद अब 26 जून को लोकसभा के स्पीकर के लिए चुनाव होना है. जिसे लेकर विपक्ष ने भी अपना अमम्दवार उतार दिया है.

विपक्ष के स्पीकर उम्मीदवार उतारते ही राजनीतिक गिलायरो में घमासान शुरू हो गई है. कयास लगाए जा रहे कि अगर डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया जाता है तो वे स्पीकर के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे.

Recent News