DELHI: संसद में भिड़े राहुल-रिजिजू किस बात पर हुई तगड़ी बहस मोदी का रिएक्शन होने लगा वायरल! ये अंधा हो गया है किरेण रिजिजू ने बोला है, बजट सत्र के तीसरे दिन जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कहना पड़ा, आपको जनता ने यहां सवाल पूछने के लिए भेजा है, ना कि टेबल तोड़ने के लिए.
स्पीकर की फटकार के बाद विपक्ष के सांसद शांत हुए, तो दोपहर करीब 1 बजे राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए, उन्होंने जातिगत जनगणना से लेकर चीनी घुसपैठ तक के मुद्दे पर केन्द्र सरकार पर हमला बोला, लेकिन उसी दौरान राहुल ने कुछ ऐसा कह दिया कि सारे बीजेपी सांसद मोदी की तरफ इशारा करने लगे, दरअसल राहुल ने कहा
बीजेपी के पास ओबीसी सांसद हैं, दलित सांसद हैं और आदिवासी सांसद हैं लेकिन वो कुछ बोल नहीं सकते हैं. मुझे मालूम है कि वहां बैठे हैं और आप मुंह नहीं खोल सकते हैं. जिसे सुनते ही बीजेपी सांसद भड़क उठे, केन्द्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने राहुल गांधी को अंधा तक बोल दिया. रिजिजू ने कहा आप ओबीसी ओबीसी करते हैं क्या पीएम का चेहरा आपको दिखाई नहीं देता है? अंधे हो गए हैं क्या, ये दिखता नहीं है!
रिजिजू के बाद बीजेपी सांसद रवनीत बिट्टू ने भी राहुल को आड़े हाथ लिया, और मोदी की तरफ इशारा करते हुए ये दिखाने की कोशिश कि ये हैं हमारे ओबीसी नेता, जैसे ही कैमरा मोदी पर फोकस हुआ, मोदी का बिल्कुल शांत रिएक्शन नजर आया, अब 4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में भाषण देने वाले हैं, जहां पिछली बार की तरह राहुल के आरोपों का चुन-चुनकर जवाब दे सकते हैं, हालांकि ये पहली बार नहीं है जब राहुल ने इस तरह से ओबीसी-ओबीसी का राग अलापा हो, बल्कि इससे पहले राहुल ने ये भी पूछा था कि बड़े पदों पर कितने ओबीसी है, जिसका जवाब पीएम मोदी ने पिछले सत्र में बड़े ही सधे अंदाज में दिया था.