सपा सुप्रीमो अखिलेश की उड़ जाएगी नींद, गाजीपुर के विधायक ने योगी आदित्यनाथ की जमकर की तारीफ

Global Bharat 11 May 2026 03:35: PM 1 Mins
सपा सुप्रीमो अखिलेश की उड़ जाएगी नींद, गाजीपुर के  विधायक ने योगी आदित्यनाथ की जमकर की तारीफ

गाजीपुर : समाजवादी पार्टी के जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अलंकार योजना की खुलकर सराहना की. दिलदारनगर क्षेत्र के एसकेबीएम कॉलेज में आयोजित जीर्णोद्धार कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही अलंकार योजना बेहद सराहनीय है और इस योजना की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है. 

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं का समाज निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होता है. अच्छे स्कूल और कॉलेज केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं होते, बल्कि समाज को दिशा देने का काम भी करते हैं. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कई पुराने शिक्षण संस्थान संसाधनों और रखरखाव के अभाव में बदहाल स्थिति में पहुंच गए थे, लेकिन अब अलंकार योजना के जरिए इनके जीर्णोद्धार का काम तेजी से हो रहा है. 

ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना बेहद जरूरी है. यदि स्कूल और कॉलेजों की इमारतें बेहतर होंगी, संसाधन उपलब्ध होंगे और छात्रों को अच्छा माहौल मिलेगा, तभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव हो सकेगी. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पहले किसी सरकार ने शिक्षण संस्थाओं के जीर्णोद्धार को लेकर इतनी गंभीरता नहीं दिखाई थी. 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी कॉलेज के नवीनीकरण कार्य को लेकर संतोष जताया. एसकेबीएम कॉलेज के विकास कार्यों को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखने को मिला. सपा विधायक द्वारा योगी सरकार की योजना की सार्वजनिक तौर पर तारीफ किए जाने के बाद यह बयान राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है. आमतौर पर विपक्षी दल सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते नजर आते हैं, लेकिन इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह ने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर शिक्षा से जुड़े इस प्रयास की सराहना की.

Om Prakash Singh Alankar Yojanaz Yogi Government Ghazipur News SKBM College Renovation

Description of the author

Recent News