अंबाला: शनिवार को अंबाला कोर्ट परिसर में दो अज्ञात हमलावरों ने हवा में फायरिंग की. हमलावर एसयूवी में सवार होकर आए थे और फायरिंग कर भाग गए. कोतवाली थाने के एसएचओ सुनील वत्स ने जानकारी दी है कि अंबाला कैंट निवासी एक पीड़ित कोर्ट में अपना बयान देने आए थे, तभी कार में सवारों ने उन पर फायरिंग कर दी... हालांकि उनकी जान बाल-बाल बच गी.
पुलिस ने कहा कि पीड़ित और आरोपी के बीच रंजिश की आशंका है. घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं और आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है. वहीं फायरिंग के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग डर कर इधर-उधर भागने लगे.