Operation Sindoor: उत्तराखंड और बिहार के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर! इसके पीछे छिपी है बड़ी वजह!

Rahul Jadaun 21 May 2025 10:23: PM 1 Mins
Operation Sindoor: उत्तराखंड और बिहार के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर! इसके पीछे छिपी है बड़ी वजह!

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसकी हैसियत और ताकत दोनों का अंदाजा करवाया, इसी ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर ना सिर्फ आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, बल्कि जब पाकिस्तानी सेना ने भारत पर हमला करने की कोशिश की तो भारतीय सेना ने पाक सेना को भी सबक सिखाते हुए उसके छक्के छुड़ा दिया. अब यही ऑपरेशन सिंदूर उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा. कल तक जिन मदरसों में देश विरोधी शिक्षा के आरोप लगते थे अब उन्हीं मदरसों में भारतीय सेना की वीरता का सबक भी पढ़ाया जाएगा.

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड का बड़ा फैसला

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने ये फैसला किया है कि प्रदेश के सभी मदरसों में पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य को शामिल किया जाना चाहिए, इसके लिए ऑपरेशन सिंदूर को बच्चों को मदरसों में पढ़ाया जाएगा, मदरसा बोर्ड का मानना है कि इस ऑपरेशन के बारे में पढ़ कर बच्चे भारतीय जवानों के बलिदान और शौर्य को जान सकेंगे. इसके साथ ही बच्चों में भी देशभक्ति का जज्बा बढ़ेगा. मदरसा बोर्ड का कहना है कि हम चाहते हैं देश का भविष्य अपने स्वर्णिम इतिहास को जाने, साथ ही सेना के पराक्रम से भी परिचित हो.

बिहार के मदरसों में भी पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर

उत्तराखंड के साथ ही बिहार में भी ये मांग उठने लगी है कि स्कूल और मदरसों के पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को शामिल किया जाए, बिहार के कई विधायकों और सरकार के कुछ मंत्रियों ने भी इस मांग को उठाया है, वो चाहते हैं कि बिहार के सभी स्कूल और मदरसों में सेना के पराक्रम के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए, सेना की वीरता को बच्चों तक पहुंचाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम में शामिल करना बेहद ही जरूरी है.

Operation Sindoor Indian Army Valor Uttarakhand Madrasa Curriculum Bihar Madrasa Education

Recent News