सर्वदलीय बैठक में सरकार ने दिए आतंकियों की मौत के आंकड़े! विपक्ष को दी ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी

Rahul Jadaun 08 May 2025 01:54: PM 2 Mins
सर्वदलीय बैठक में सरकार ने दिए आतंकियों की मौत के आंकड़े! विपक्ष को दी ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद संसद भवन में एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. उनके अलावा अमित शाह, किरेन रिजिजू, राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी समेत कई बड़े नेता इस बैठक में शामिल हुए. जहां सरकार ने ऑपरेशन के बारे में विपक्ष को पूरी जानकारी दी, साथ ही कई अहम मुद्दों को लेकर सरकरा ने विपक्ष को साफ किया कि कुछ बातों पर चर्चा नहीं की जा सकती है. इस बात का समर्थन भी पूरे विपक्ष ने किया है.

100 आतंकियों को मारा गया

कल तक कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद समेत कई लोग ऐसे भी थे जो ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे थे. वो लोग पूछ रहे थे कि भारत ने इस ऑपरेशन में कितने आतंकवादियों को मारा है, ये आंकड़े कौन बताएगा? अब इन सवालों को जवाब भी भारत सरकार ने सर्वदलीय बैठक में दे दिया है. सरकार की तरफ से बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर में एक साथ 9 ठिकानों पर हमला किया, जिसमें लगभग 100 आतंकी मारे गए हैं. इस बैठक के दौरान सरकार ने पूरी जानकारी विपक्ष को दी कि किस तरह से इस ऑपरेशन को चलाया गया.

राहुल बोले सरकार को पूरा समर्थन

सरकार की तरफ से आतंक पर किये गए इस प्रहार का राहुल गांधी ने पूरा समर्थन किया है. नेता विपक्ष ने बैठक के बाद भी मीडिया के सामने आकर कहा कि सरकार को हमारी तरफ से पूरा समर्थन है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले ही कह दिया था कि सरकार के हर कदम पर हम उनके साथ खड़े हैं. हालांकि मीटिंग में कुछ चीजें ऐसी भी थीं जिस पर सरकार चर्चा करना नहीं चाहती थी. लेकिन सबने सपोर्ट किया है. तो वहीं एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय सेना की तारीफ की. उन्होने प्रस्ताव रखा है कि पाकिस्तान को आतंकी देशों की लिस्ट में डलवाना चाहिए. भारत अंतर्राष्ट्री स्तर पर पाकिस्तान को पूरी तरह से निस्तोनाबूत कर डाले.

बहुत अच्छी तरह हुई बैठक- रिजिजू

इस बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक काफी अच्छी तरह से संपन्न हुई है. ये विषय काफी ज्यादा गंभीर था इसी लिए सभी नेताओं ने अपनी बात को गंभीरता के साथ रखा है. रक्षा मंत्री ने सभी को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी है. और पूरे विपक्ष ने कहा हा कि हम एकजुटता के साथ सरकार का सा देंगे. और सेना की हर कार्रवाई में हमारा समर्थन है.

All party meeting Rajnath Singh Rahul Gandhi gave support opposition in support of army Asaduddin Owaisi opposition supports the government

Recent News