कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे के बाद सभी दुकानें बंद करने का आदेश, केजरीवाल ने जताई आशंका!

Amanat Ansari 23 Jul 2026 05:48: PM 1 Mins
कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे के बाद सभी दुकानें बंद करने का आदेश, केजरीवाल ने जताई आशंका!

नई दिल्ली: दिल्ली के व्यावसायिक केंद्र कनॉट प्लेस (CP) में आज शाम 6:30 बजे से सभी दुकानें, रेस्तरां और प्रतिष्ठान बंद करने का आदेश जारी किया गया है. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की ओर से जारी इस आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई है कि मोदी सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर छात्रों पर बर्बर हमला कर सकती है.

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर NDMC के आदेश की कॉपी शेयर करते हुए लिखा, ''कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6:30 बजे बंद करने का आदेश. जबरदस्त सिक्योरिटी. ढेर सारी एंबुलेंस. क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?''

NDMC के पत्र में लिखा है कि कनॉट प्लेस के आसपास की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी दुकानें और प्रतिष्ठान शाम 6:30 बजे तक बंद कर दिए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके. व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई है. यह आदेश कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र आंदोलन और चलो संसद मार्च के मद्देनजर जारी किया गया है.

केंद्रीय दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था है. केजरीवाल ने इससे पहले भी NEET पेपर लीक मामले में एक आरोपी को क्लीन चिट दिए जाने पर मोदी सरकार पर निशाना साधा था. कनॉट प्लेस में पिछले दिनों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

New Delhi Traders Association NDTA notice Connaught Place CP Protest

Recent News