नई दिल्ली: 19 फरवरी से पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉपी 2025 की शुरुआत होने वाली है. पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इसी बीच खबर मिली है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक कर दी है. दावा किया जा रहा है कि इस एयर स्ट्राइक में आम लोगों के साथ कई आतंकियों की मौत हो गई है. साथ ही दावा यह भी किया जा रहा है कि अफगानिस्तान के आतंकी बदला लेने के लिए चैंपियंस ट्रॉफी आयोजन को निशाना बना सकता है. हालांकि इससे भारतीय टीम को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि बीसीआई ने सुरक्षा कारणों से पहले ही पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था. जिसके बाद भारत के सभी मैच को हाइब्रिड मॉडल पर कराने का निर्णय लिया गया था.
उधर, पाकिस्तान के हमला करने के बाद पूरे अफगानिस्तान में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है. अफगानिस्तान में स्थापित तालिबान बदले की बात कह रहा है. इस वजह से लोगों को डर है कि कहीं अफगानिस्तान के आतंकी संगठन आयोजन को भंग करने के लिए हमला न कर दे. हमले का डर इसलिए भी बढ़ रहा है कि क्योंकि आयोजन को लेकर पाकिस्तान में भारी उत्साह देखा जा रहा है. और भारी संख्या में फैंस के पहुंचने की भी संभावना है. ऐसे में दावा किया जा रहा कि पाकिस्तान की कार्रवाई से आहत आतंकी संगठन चैंपियंस ट्रॉफी इवेंट को भंग करने के लिए कदम उठा सकता है.
दरअसल, पाकिस्तान 16 फरवरी को अफगानिस्तान के उस इलाके को निशाना बनाया, जहां आतंकी छुपे हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि यहां पाकिस्तान एयरफोर्स ने बमबारी कर दी. साथ ही वजीरिस्तान इलाके में भी आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इसके अलावा तालिबान लड़ाके और पाकिस्तानी बैट के बीच भी गोलीबारी की खबर है. उधर पाकिस्तान के हमले के बाद आतंकी के साथ कई आम लोगों के भी मारे जाने की खबर मिल रही है. एक स्थानीय मीडिया एजेंसी के मुताबिक, वजीरिस्तान क्षेत्र में हुए हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है. हमले में दक्षिण वजीरिस्तान में रहने वाले एक ही परिवार के 8 लोगों की मारे जाने की खबर मिल रही है.
इधर पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉपी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे है. बता दें कि इसी सुरक्षा को लेकर भारत ने अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था. जिसके बाद आईसीसी के द्वारा टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉडल पर कराने का निर्णय लिया गया था. वहीं अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान में सुरक्षित रूप से चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो पाएगा. बता दें कि पाकिस्तान में पीसीबी सहित 6 देशों की टीम मैच खेलेगी, वहीं भारत के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे. अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा.