दो दिन में ही खत्म हुआ गोला-बारूद, परमाणु की धमकी देने वाला पाक अब ईरान से मांग रहा शाहिद-126 ड्रोन की खेप

Rahul Jadaun 08 May 2025 05:27: PM 1 Mins
दो दिन में ही खत्म हुआ गोला-बारूद, परमाणु की धमकी देने वाला पाक अब ईरान से मांग रहा शाहिद-126 ड्रोन की खेप

नई दिल्ली: दो दिन पहले तक भारत को बात-बात पर परमाणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तान के गोला बारूद खत्म होने लगे हैं. और अब भारत से बदला लेने के लिए ईरान से ड्रोन की भीख मांग रहा है. ये चौंकाने वाले खबर उस वक्त सामने आई है जब भारत ने पहले पाकिस्तान में घुस कर ऑपरेशन सिंदूर चलाया और आतंकियों का खात्मा कर डाला. जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के अंदर मिसाइल से अटैक करने के कोशिश की तो भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे भी तबाह करके रख दिया. और इस हमले के जवाब में भारतीय ड्रोन अटैक ने पाकिस्तान के अंदर तबाही मचा कर रख दी.

ईरान से हथियार मांग रहा पाकिस्तान

भारतीय ड्रोन हमले के बाद पाकिस्तान के पास भारतीय सेना को जवाब देने के लिए कोई हथियार ही नहीं बचे हैं, और वो ईरान के सामने ड्रोन के लिए गिड़गिड़ा रहा है. ये खबर सामने आई है कि पाकिस्तान ने ईरान से शाहिद-126 ड्रोन की खेप मांगी है. क्योकि पाकिस्तान को समझ आ चुका है कि चीन से भीख में मिले जिन घटिया हथियारों की बदौलत वो भारत को ललकार रहा था वो किसी काम के नहीं हैं. चीन से मिले एयर डिफेंस सिस्टम से लेकर मिसाइल तक भारत के आगे सरेंडर हो चुके हैं, जिसके बाद पाकिस्तान अब ईरान और तुर्किये की तरफ देख रहा है. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान ने तुर्किये से हथियारों की बड़ी खेप की डिमांड की थी. इस डिमांड के बाद तुर्केय की एयफोर्स के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान में लैंडिंग भी की थी. इसके बाद तुर्किये का युद्ध पोत भी पाकिस्तानी जल सीमा में पहुंचा था. जिसके बाद अंदाजा लगाया गया था कि तुर्किये ने पाकिस्तान को हथियार सप्लाई किये हैं. हालांकि ये तुर्किये इस बात से इनकार करता रहा है. उसका कहना है कि तुर्किये ने पाकिस्तान को कोई हथियार नहीं दिये.

pakistan begs shahid 126 drones iran will give shahid 126 drones to pak double attack on Pakistan drone attack in Pakistan

Recent News