सिंधु जल संधि विवाद तेज, पाकिस्तान ने हाथ काटने की दी धमकी

Amanat Ansari 30 Jun 2026 02:20: PM 1 Mins
सिंधु जल संधि विवाद तेज, पाकिस्तान ने हाथ काटने की दी धमकी

इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के फैसले के चलते पाकिस्तान ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाया है. पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत को सीधा चेतावनी देते हुए कहा, "जो हमारे पानी का दावा करेगा, हम उसके हाथ काट देंगे."

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ के साथ बोलते हुए मुसादिक मलिक ने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान के पानी को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा, "पड़ोसी देश का प्रधानमंत्री एक नल नियंत्रित कर रहा है और कह रहा है कि पाकिस्तान में एक बूंद पानी भी नहीं जाने दूंगा."

पाकिस्तान का दावा

  • सिंधु जल संधि (1960) कानूनी रूप से बाध्यकारी है और इसे एकतरफा निलंबित, रद्द या संशोधित नहीं किया जा सकता.
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की स्थिति को समर्थन मिल रहा है.
  • इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने की घोषणा.

2025 के पहलगाम आतंकी हमले (26 लोगों की मौत) के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था. भारत का कहना है कि आतंकवाद का समर्थन करने वाला देश इस संधि का लाभ नहीं ले सकता. भारत ने संधि को पुरानी और वर्तमान वास्तविकताओं से दूर बताया है. पाकिस्तान पहले भी युद्ध की धमकी दे चुका है.

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि पानी की सुरक्षा पर खतरा महसूस होने पर भारत के खिलाफ युद्ध होगा. यह विवाद दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा रहा है. भारत जम्मू-कश्मीर को अपना अभिन्न अंग बताते हुए पाकिस्तान पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाता रहा है. इस समय पूरे विश्व की नजर भारत और पाकिस्तान पर टिकी हुई है.

Indus Waters Treaty Pakistan India water dispute Musadik Malik

Recent News