दर्दनाक हादसा! झारखंड में एक साथ डूब गए 3 सगे भाई-बहन, तीनों की मौत

Amanat Ansari 28 Jun 2026 03:13: PM 1 Mins
दर्दनाक हादसा! झारखंड में एक साथ डूब गए 3 सगे भाई-बहन, तीनों की मौत

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. केबालूमाथ प्रखंड के आरा गांव में तीन छोटे बच्चों दो भाई और एक बहन का एक साथ पानी में डूबकर निधन हो गया. मृतक बच्चों की पहचान 9 वर्षीय माही कुमार, 6 वर्षीय दीपिका कुमारी और 3 वर्षीय आर्यन कुमार के रूप में हुई है. ये तीनों आरा गांव निवासी द्वारिका गंझु के बच्चे थे.

बच्चे गांव के पास पत्थर (फायरक्ले) निकालने के लिए सालों पहले खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाने गए थे. इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूब गए. ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर दयानंद कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पिता द्वारिका गंझु CCL की तेतरियाखांड कोलियरी में कार्यरत हैं. तीनों बच्चे सिजेरियन ऑपरेशन से एक साथ जन्मे थे. परिवार में मातम का माहौल है. पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की सूचना पर बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

यह घटना खुली खदान और अनियंत्रित जलाशयों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है. स्थानीय लोगों ने ऐसे गड्ढों को लेकर लंबे समय से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. परिवार के प्रति संवेदना. ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे.

Latehar News Jharkhand News Latehar Accident

Recent News