वॉशिंगटन: भारतीय आमों की मिठास ने अमेरिका में धूम मचा दी है. भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित 'Taste the Tropical Magic' मैंगो फेस्टिवल में शनिवार को वॉशिंगटन के ड्यूपॉन्ट सर्कल में हजारों लोग उमड़ पड़े. कार्यक्रम में 8,000 से अधिक लोगों ने केसर, लंगड़ा, मालदा समेत विभिन्न किस्मों के भारतीय आमों का स्वाद चखा.
#WATCH | Washington DC: On Mango festival organized by Indian Embassy, India's Ambassador to the US, Vinay Mohan Kwatra, says, "It's not really a mango diplomacy. It's essentially a very tiniest fraction of the taste of India, which we have tried to showcase here. We were… pic.twitter.com/OmnGFxux1t
— ANI (@ANI) June 27, 2026
साथ ही मुफ्त में बिरयानी, लस्सी, आम का हलवा, चाय और कॉफी का भी आनंद लिया. अमेरिका के पड़ोसी राज्यों वर्जीनिया और मैरीलैंड से भी लोग पहुंचे. भारतीय मूल की एक महिला दिशा ने कहा कि यह स्वाद मेरी दादी के हाथ के आमों जैसा है.
एक विदेशी पर्यटक एंड्रयू ने केसर आम को अब तक का सबसे स्वादिष्ट आम बताया. राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने इसे भारत के स्वादों का उत्सव बताया. कार्यक्रम की सफलता के बाद दूतावास भविष्य में और ऐसे आयोजन करने की योजना बना रहा है.