अयोध्या: SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट में संस्तुति के बाद श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. यूपी सरकार के निर्देश पर बीएनएस के तहत 306 , 316(5), 317(4) ,317(5) 61, 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है.
ट्रस्ट की शिकायत पर टिन्नू यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है.
इसके अलावा, सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर से जुड़े कथित जमीन घोटाले के सबूत स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंपे हैं. सिंह ने दस्तावेजों और प्रमाणों के साथ भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है.
ट्रस्ट ने चढ़ावे की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरती है, जबकि SIT पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. यह घटना राम मंदिर की पवित्रता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रही है.