दिल्ली जा रही थीं दो नाबालिग बहनें... NH-9 पर कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, एक झटके में छिन गईं दोनों जिंदगियां

Amanat Ansari 24 Jun 2026 05:23: PM 1 Mins
दिल्ली जा रही थीं दो नाबालिग बहनें... NH-9 पर कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, एक झटके में छिन गईं दोनों जिंदगियां

गाजियाबाद: नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार कंटेनर की भीषण टक्कर में हापुड़ की दो नाबालिग सगी बहनों की मौत हो गई. हादसे में उनका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृतक बहनों की पहचान अंशिका (17 वर्ष) और परी (14 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों हापुड़ के मुरादपुर (बुरादपुर) गांव की रहने वाली थीं. बीती देर रात तीनों अपने फुफेरे भाई अजय के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ से दिल्ली जा रहे थे.

वेव सिटी थाना क्षेत्र के पास कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें तुरंत हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. अजय का इलाज अभी भी चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. मामले की जांच की जा रही है. एसीपी वेव सिटी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है.

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हाईवे पर भारी वाहनों की अनियंत्रित गति को लेकर सवाल खड़ा करता है. परिजनों में शोक का माहौल है, पूरा गांव इस दर्दनाक घटना से सदमे में है. सड़क हादसों में हर साल हजारों निर्दोष जिंदगियां चली जाती हैं. खासकर नाबालिगों और युवाओं की मौत बेहद दुखद है. सावधानी बरतें, गति सीमा का पालन करें.

Ghaziabad Road Accident NH-9 Accident Ghaziabad News Hapur News

Recent News