पुणे: सगाई की खुशियों में डूबे 26 वर्षीय केतन अग्रवाल को उसकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के लिए मौत के घाट उतार दिया. लोहागढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर हत्या करने वाली सिया और चेतन ने अब पुलिस के सामने पूरा राज खोल दिया है.
चेतन चौधरी कौन है?
चेतन चौधरी पुणे का ड्राई फ्रूट्स का कारोबारी है. सिया गोयल बेकरी चलाती है. दोनों की मुलाकात पिछले साल दिवाली पार्टी में हुई थी. दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों गहरे अफेयर में फंस गए. सिया की परिवार ने केतन अग्रवाल (एक बड़े बिजनेसमैन के बेटे) के साथ उसकी सगाई तय कर दी थी. परिवार की इज्जत और दबाव के चलते सिया शादी तोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई. इसलिए दोनों ने केतन को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की ठंडे दिमाग से साजिश रची.
खौफनाक साजिश
केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने दर्द भरे शब्दों में कहा कि शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती… बेटे को क्यों मार दिया? वो तो सिया का बर्थडे स्पेशल मनाने पहाड़ चढ़ा था. अब दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं. सिया को 7 दिन और चेतन को 29 जून तक रिमांड मिला हुआ है. यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि प्रेम और धोखे की आग कितनी खतरनाक हो सकती है.