भरत तिवारी एनकाउंटर पर सवाल, बिना बोले निकले सीएम सम्राट चौधरी, बचते हुए आए नजर

Global Bharat 24 Jun 2026 02:52: PM 1 Mins
भरत तिवारी एनकाउंटर पर सवाल,  बिना बोले निकले सीएम सम्राट चौधरी, बचते हुए आए नजर

Bharat Tiwari Encounter : बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है. इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जब मीडिया ने भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सवाल पूछे, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. कैमरों और पत्रकारों के सवालों के बीच सम्राट चौधरी बिना कुछ बोले वहां से आगे बढ़ते नजर आए. मीडिया कर्मियों ने उनसे एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों, विपक्ष के आरोपों और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर प्रतिक्रिया जाननी चाही. हालांकि, सम्राट चौधरी ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुपचाप निकल गए. उनका यह रवैया अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर पहले से ही विपक्ष सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है. विपक्षी दलों का आरोप है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जबकि सरकार की ओर से अब तक पुलिस की कार्रवाई को नियमों के तहत बताया गया है.

ऐसे समय में जब एनकाउंटर को लेकर बहस तेज है, सम्राट चौधरी का सवालों पर चुप रहना कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है. हालांकि, उपमुख्यमंत्री की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार इस पूरे विवाद पर आगे क्या रुख अपनाती है.

Bharat Tiwari Encounter Samrat Choudhary Bihar Politics Encounter Controversy Patna News Today

Description of the author

Recent News