पुणे में प्रेम-षड्यंत्र का खौफनाक मामला! मंगेतर और प्रेमी ने 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर उतारा मौत के घाट

Amanat Ansari 23 Jun 2026 08:39: PM 1 Mins
पुणे में प्रेम-षड्यंत्र का खौफनाक मामला! मंगेतर और प्रेमी ने 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर उतारा मौत के घाट

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है. 26 वर्षीय रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर केतन विशाल अग्रवाल को उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन बाबूलाल चौधरी ने मिलकर लोहागढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मार डाला. पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआत में इस घटना को दुर्घटना बताया गया था, लेकिन गहन जांच में सनसनीखेज साजिश सामने आई.

कौन थे केतन अग्रवाल?

केतन पुणे जिले के गहुंजे के रहने वाले थे और परिवार की रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर थे. वे लोढ़ा बेलमोंडो हाउसिंग सोसायटी में रहते थे. उन्होंने पुणे से BBA की पढ़ाई की और 2023 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स से एंटरप्रेन्योरियल स्टडीज में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी. शादी की तैयारियां जोरों पर थीं. राजस्थान के उदयपुर में महल बुक कर लिया गया था.

कैसे हुई घटना?

18 जून को सिया के साथ लोहागढ़ किले घूमने गए केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया गया. सिया ने पुलिस को बताया था कि तेज हवाओं में फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया. लेकिन जांच में पता चला कि सिया का चेतन चौधरी (22) के साथ अफेयर चल रहा था. दोनों केतन को रिश्ते की राह में बाधा मानते थे, इसलिए उन्होंने हत्या की साजिश रची. चेतन ने पूछताछ में साजिश स्वीकार कर ली.

पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने मामले की पुष्टि की. केतन के पिता विशाल अग्रवाल की शिकायत पर हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला युवा प्रेम, साजिश और लापरवाही की कहानी बन गया है, जो पूरे पुणे में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य संभावित आरोपियों की जांच कर रही है.

Maharashtra Pune Ketan Agarwal who is Ketan Agarwal

Recent News