भरत तिवारी के समर्थन में उतरे बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री, कहा- निष्पक्ष हो जांच, परिवार से मिलकर करेंगे मदद

Global Bharat 24 Jun 2026 11:17: AM 1 Mins
भरत तिवारी के समर्थन में उतरे बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री, कहा- निष्पक्ष हो जांच, परिवार से मिलकर करेंगे मदद


पटना : बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस लगातार तेज होती जा रही है. इसी बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच हो. परिवार से मिलने का भी उन्होंने आश्वासन दिया है. 

भरत तिवारी की मौत 17 जून को पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई थी. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए. मामले ने इतना तूल पकड़ा कि बिहार सरकार को न्यायिक जांच के आदेश देने पड़े. इस बीच बिहार पुलिस ने भी प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई में चूक स्वीकार की है और पूरे प्रकरण की जांच उच्च अधिकारियों को सौंपी गई है. 

भरत तिवारी प्रकरण पर बागेश्वर वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि होनहार लड़के की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करते हैं. हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी दोषी मिले उनके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए. हम परिवार से मिलने का भी काम करेंगे. परिवार की पूरी मदद की जाएगी. 

मामले में भरत तिवारी की मां की शिकायत पर कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे विवाद और गहरा गया है. भरत तिवारी प्रकरण अब केवल एक पुलिस कार्रवाई का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रशासनिक जवाबदेही, मानवाधिकार और न्यायिक प्रक्रिया पर भी बड़ा सवाल बन चुका है.

Bharat Tiwari Encounter Bageshwar Baba Dhirendra Krishna Shastri Bihar Judicial Probe Bhojpur Encounter Case

Description of the author

Recent News