मुंबई: मुहर्रम के जुलूस में कथित तौर पर जहर भरे कैप्सूल बांटने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस जांच में आरोपी 39 वर्षीय फैय्याज निसार हुसैन प्रेमजी की टूटी शादी, सामाजिक बहिष्कार और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का पता चला है, जिसके चलते उसने कथित तौर पर अपने ही समुदाय को निशाना बनाने की योजना बनाई.
पुलिस के अनुसार, फैय्याज ने जुलूस में दर्द निवारक दवा बताकर कैप्सूल बांटे. दो लोगों को उल्टी और बेचैनी की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. उसके होटल कमरे से 14,900 कैप्सूल और 50 किलो जिंक फॉस्फाइड (चूहे मारने की दवा) बरामद हुई है.
आरोपी का बैकग्राउंड
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि फैय्याज ने मुहर्रम का इंतजार एक साल से ज्यादा समय से किया था. वह समुदाय के कुछ रिवाजों का विरोध करता था और इसी वजह से नाराजगी जताता था. फैय्याज पुलिस हिरासत में है. उसका मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. अभी तक किसी आतंकी लिंक की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी एंगल से जांच जारी है.