"मोदी मेरे जैसे हैं, सोते नहीं" ट्रंप ने कहा 6 बजे सुबह फोन करो, US एंबेसडर बोले- PM मोदी को दोस्त मानते हैं राष्ट्रपति

Amanat Ansari 30 Jun 2026 04:07: PM 1 Mins

वाशिंगटन: अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच गहरी दोस्ती का अनोखा किस्सा साझा किया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप PM मोदी को अपना दोस्त मानते हैं और दोनों के बीच संबंध औपचारिक डिप्लोमेसी से परे हैं.

USISPF लीडरशिप समिट 2026 में बोलते हुए सर्जियो गोर ने बताया, "मैं ट्रंप के साथ एक इवेंट में था. अचानक उन्होंने कहा, चलो PM मोदी को फोन करते हैं. मैंने कहा कि भारत में अभी सुबह के 6 बजे हैं. लेकिन ट्रंप ने कहा, वो उठे होंगे, वो मेरे जैसे हैं, सोते नहीं हैं."

राजदूत ने आगे कहा, "दोस्ती का मतलब शेड्यूल नहीं होता. जब दोस्त होते हैं तो बस फोन उठाकर पूछ लेते हैं- कैसे हो? ट्रंप PM मोदी को इसी नजरिए से देखते हैं." बता दें कि ट्रंप के पहले कार्यकाल से दोनों नेताओं के संबंध मजबूत रहे हैं. अन्य विश्व नेताओं की तुलना में मोदी के साथ ट्रंप का रिश्ता अलग स्तर का है.

US ने PM मोदी को वापस व्हाइट हाउस आमंत्रित किया है. G20 समिट (दिसंबर 2026, मियामी) के दौरान मुलाकात संभव है. ट्रंप के भारत दौरे पर गोर ने कहा कि मिडटर्म चुनाव के दौरान संभव नहीं, लेकिन अगले साल जल्द से जल्द हो सकता है. यह किस्सा दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत सद्भाव और मजबूत रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करता है.

Donald Trump Narendra Modi Sergio Gor US India relations

Recent News