पाकिस्तान के आतंकी संगठन से जुड़ा संदिग्ध बिहार से गिरफ्तार

Global Bharat 10 May 2024 08:37: PM 1 Mins
पाकिस्तान के आतंकी संगठन से जुड़ा संदिग्ध बिहार से गिरफ्तार

गुजरात में हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा की हत्या की साजिश और धमकी देने के मामले में पाकिस्तान के आतंकी संगठन से जुड़े एक युवक की बिहार से गिरफ्तारी हुई है. आरोपी की पहचान शहनाज उर्फ अली के रूप में की गई है. आरोपी अपने ननिहाल में रह रहा था. मामले में गुजरात में FIR दर्ज कराई गई थी. बताया जा रहा है कि शहनाज नेपाल में भी साजिश में मुलव्विस था.

मौलाना सोहैल अबुबक्र की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा

उपदेश राणा की हत्या की साजिश में मौलाना सोहैल अबुबक्र तिमोल की गिरफ्तारी के बाद यह मामला खुला. सोहैल का संबंध पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़ने के बाद गुजरात पुलिस ने इसकी और कड़ियों को जोड़ीं. उसने ही शहनाज उर्फ अली को पाकिस्तानी संगठन के साथ जोड़ा था. यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर में की गई है.

वहीं गिरफ्तार युवक को नेपाल में शहनाज के नाम से जाना जाता है. आरोपी ने उपदेश राणा को धमकी दने के लिए लाओस के एक नंबर का इस्तेमाल किया था. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या से भी उसका तार जुड़ रहा है. आरोपी पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा एवं एक न्यू चैनल के एडिटर को भी धमकी देने की साजिश का आरोप है.

Recent News