सांसद पप्पू यादव पर हमला! भगवा अपमान बना वजह? हत्या की साजिश का लगाया आरोप, हिरासत में बीजेपी के दो कार्यकर्ता

Global Bharat 02 Aug 2026 11:46: PM 1 Mins
सांसद पप्पू यादव पर हमला! भगवा अपमान बना वजह? हत्या की साजिश का लगाया आरोप, हिरासत में बीजेपी के दो कार्यकर्ता

नई दिल्ली : दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब एक युवक ने अचानक उन पर चप्पल फेंक दी. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मौजूद समर्थकों ने आरोपी की पिटाई कर दी. घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. 

पप्पू यादव ने दावा किया कि हमला सिर्फ चप्पल फेंकने तक सीमित नहीं था, बल्कि एक युवक चाकू लेकर उनकी हत्या की नीयत से आया था. उनका कहना है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.

इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि हमले में शामिल सुमित शर्मा और हैप्पी शर्मा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैं और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. शुरुआती जांच में दोनों की राजनीतिक पहचान और उनसे जुड़े दावों का भी सत्यापन किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस की ओर से आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होगी.

घटना के बाद पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि यदि प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसी जगह पर कोई चाकू लेकर पहुंच सकता है, तो यह सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है. वहीं, दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपुष्ट दावों से बचने और जांच पूरी होने का इंतजार करने की अपील की है.

Pappu Yadav Attack Delhi Press Conference Bhagwa Controversy Delhi Police Investigation Pappu Yadav News

Description of the author

Recent News