बिहार विधानसभा उपचुनाव में बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है. रूपौली सीट से बीमा भारती की हार के BAD पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान पप्पू यादव मीडिया के सवालों से बचते दिखाई दिए, लेकिन जब एक बार बोलना शुरू किए तो बोलते ही गए. उन्होंने नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि हम जानना चाहते हैं कि क्या पिछड़ी जाति के वोटों के लिए एक ही जाति को टिकट दिया गया. उन्होंने कहा कि यह सीट नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में बैठे नेता के कारण ही हार मिली है.
पप्पू यादव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को छोड़कर यहां एनडीए के सभी बड़े नेता प्रचार करने आए थे, फिर भी हार मिली है. उन्होंने कहा कि भाजपा का वोट जदयू प्रत्याशी को ट्रांस्फर नहीं हुआ, इसलिए वह जीत वह जीत नहीं पाई है और 10 प्रतिशत वोट भी राजपूत समाज के लोगों ने जदयू को नहीं दिया. पहले भी जब चिराग यहां से चुनाव लड़े थे तो जदयू को बीजेपी का साथ नहीं मिला था.
पप्पू यादव ने कहा यहां राजद को भी वोट नहीं मिला, इसलिए मैं दोनों पार्टियों के नेताओं से जानना चाहता हूं कि ऐसा क्या हुआ कि जब पूरे देश में इंडिया गठबंधन की जीत हुई है तो यहां क्या हो गया. उन्होंने बिहार गठबंधन घटक दल पर निशाना साधते हुए कहा है कि राजद के नेता आज भी युवराज और राजा की तरह काम करते हैं. उन्होंने न तो माले से सहयोग लिया और ना ही कांग्रेस से संपर्क किया न सीपीआई-एम को बुलाया गया.
चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में कुछ नेता जरूर पिकनिक मनाते नजर आए, लेकिन उससे क्या होने वाला था. पप्पू यादव ने कहा कि पार्टी ने बीमा भारती को बलि का बकरा बना दिया. बता दें कि बिहार की रुपौल विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है, इस सीट से निर्दलीय कैंडिडेट शंकर सिंह ने जीत का परचम लहराया है. उन्होंने जेडीयू के कलाधर मंडल को 8 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. जबकि आरजेडी की बीमा भारती तीसरे नंबर पर रही हैं.