संसद मानसून सत्र LIVE: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला, जिसमें भारी बवाल देखने को मिला है. मार्च को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेड लगाए. इसी भीच डिंपल यादव के साथ प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई. वहीं अखिलेश यादव ने सड़क पर डेरा डाल दिया. इसी बीच दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गंधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव सहित कई विपक्षी सांसदों को हिरसात में लिया है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते. सच्चाई देश के सामने है. यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है. यह लड़ाई संविधान बचाने की है. यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है. हम एक साफ़-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं."
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय राउत और सागरिका घोष सहित इंडिया ब्लॉक के सांसदों को हिरासत में ले लिया, जो एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे.
कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर सरकार हमें चुनाव आयोग तक पहुंचने नहीं देती, तो हमें समझ नहीं आता उसे किस बात का डर है? इस मार्च में सभी सांसद थे, हम शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकाल रहे थे. हम चाहते थे कि चुनाव आयोग सभी सांसदों को बुलाता, हम मीटिंग करते और अपना-अपना पक्ष रखते, लेकिन चुनाव आयोग कह रहा है कि सिर्फ 30 मेंबर आएं. ऐसा कैसे संभव है?