CM योगी पर मुकदमा कराने वाले परवेज की जेल में मौत, सामूहिक दुष्कर्म में काट रहा था उम्रकैद

Amanat Ansari 11 Oct 2026 02:26 PM 1 Mins
CM योगी पर मुकदमा कराने वाले परवेज की जेल में मौत, सामूहिक दुष्कर्म में काट रहा था उम्रकैद

लखनऊ: गोरखपुर जिला कारागार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 72 वर्षीय परवेज परवाज की शनिवार देर रात मौत हो गई. जेल अस्पताल बैरक में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां रात 2:50 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय के अनुसार, परवेज परवाज को बीपी, शुगर और सांस संबंधी बीमारी थी. शनिवार रात करीब 2:15 बजे अस्पताल बैरक में उनकी हालत बिगड़ी. जेल चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखकर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया. परिवार को सूचना दे दी गई है और रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

कौन थे परवेज परवाज?

राजघाट के तुर्कमानपुर निवासी परवेज परवाज वर्ष 2007 में गोरखपुर दंगों के बाद चर्चा में आए थे. उन्होंने उस समय गोरखपुर के सांसद रहे और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जो जांच में फर्जी पाया गया. वे 26 सितंबर 2018 से जिला कारागार में बंद थे.

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 28 जुलाई 2020 को उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. इसके अलावा वे पायरेटेड सीडी प्रसारित करने और सेवन सीएलए के एक मामले में भी आरोपित थे. परवेज परवाज कई मामलों में चर्चा में रहे थे, लेकिन उनकी मौत स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण हुई.

Recent News