प्रधानमंत्री और उनकी मां का AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाए कांग्रेस, हाईकोर्ट का सख्त निर्देश

Amanat Ansari 17 Sep 2025 12:38: PM 1 Mins
प्रधानमंत्री और उनकी मां का AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाए कांग्रेस, हाईकोर्ट का सख्त निर्देश

नई दिल्ली: पटना उच्च न्यायालय ने बुधवार को कांग्रेस को निर्देश दिया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीरबान का AI निर्मित एक वीडियो हटाए, जो पार्टी की बिहार इकाई द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पीबी बजंथरी ने पार्टी को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से यह वीडियो हटाने का निर्देश दिया है.

10 सितंबर को, बिहार कांग्रेस इकाई ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें "प्रधानमंत्री अपनी दिवंगत मां के बारे में सपना देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो चुनावी बिहार में उनकी राजनीति को लेकर उनकी आलोचना कर रही हैं.

PM Modi Narendra Modi PM Modi AI Video Patna High Court

Recent News