बिश्केक: किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रहे 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में एक खास पल कैद हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक साथ हाथ मिलाकर मुस्कुराते हुए ‘चेन’ बना ली. यह पल आधिकारिक फैमिली फोटोग्राफ के दौरान हुआ. क्रेमलिन पूल द्वारा जारी वीडियो में तीनों नेता मुस्कुराते हुए एक-दूसरे के हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं. क्रेमलिन ने इस वीडियो पर कैप्शन दिया, ''Strategic alignment: Russia-India-China.''
SCO Summit में गजब का नज़ारा
— Amrendra Bahubali ???????? (@TheBahubali_IND) September 1, 2026
PM Modi मुस्कुराते हुए एक साथ Putin और
Xi Jinping का हाथ थामे नजर आए
एक तरफ रूस, दूसरी तरफ चीन… और बीच में
भारत के PM Modi यह हे ग्लोबल दबदबा ???? pic.twitter.com/Tghd9rmotZ
क्या खास था यह पल?
समूह फोटो से पहले ही पीएम मोदी ने शी जिनपिंग और पुतिन से संक्षिप्त बातचीत की. तीनों नेताओं का यह गर्मजोशी भरा हैंडशेक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्रेमलिन पूल के वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीनों नेता एक-दूसरे से हाथ मिलाकर मुस्कुरा रहे हैं. यह दृश्य भारत-रूस-चीन के बीच रणनीतिक तालमेल का संदेश देता नजर आ रहा है.
पिछले साल की याद
यह पल पिछले साल चीन में हुए 25वें SCO समिट की याद दिलाता है. तब भी मोदी, पुतिन और शी के बीच लंबी बातचीत, हैंडशेक और हंसी-मजाक वाला पल कैद हुआ था. उस समय तीनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ मिनट तक बातचीत चली थी.
शहबाज शरीफ भी पहुंचे
इधर, फैमिली फोटो के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी पुतिन के पास पहुंचे. पुतिन मंच से जा रहे थे तभी शहबाज ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें रोका और बातचीत की. गौरतलब है कि पीएम मोदी और पुतिन की सोमवार को द्विपक्षीय बैठक हो चुकी है, जबकि शी जिनपिंग के साथ कोई औपचारिक एक-एक मुलाकात तय नहीं थी. फिर भी तीनों नेताओं का यह आमने-सामने का पल काफी चर्चित हो रहा है. बिश्केक SCO समिट में सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग प्रमुख एजेंडा है.