पेंट में पेशाब करने पर प्ले स्कूल टीचर ने 5 साल के बच्चे के प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से दागा, FIR दर्ज

Amanat Ansari 27 Jul 2026 01:35: PM 1 Mins
पेंट में पेशाब करने पर प्ले स्कूल टीचर ने 5 साल के बच्चे के प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से दागा, FIR दर्ज

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में एक प्ले स्कूल में 5 साल के मासूम के साथ हुई क्रूरता ने सबको स्तब्ध कर दिया है. आरोप है कि बच्चा पैंट में पेशाब कर गया तो टीचर ने गुस्से में आकर उसके प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू जला दिया. सेरेन सोनी प्ले स्कूल का यह मामला सामने आया है, जहां 24 जुलाई को यह घटना घटी. बच्चा वकील का बेटा है.

बच्चे ने क्लास टीचर से शौचालय जाने की अनुमति मांगी, लेकिन टीचर ने मना कर दिया. बच्चा खुद पर काबू नहीं रख पाया और पैंट गीली हो गई. इस पर आक्रोशित टीचर ने बच्चे को दूसरे कमरे में घसीट लिया. आरोप के अनुसार, टीचर ने गैस चूल्हा जलाकर चाकू को लाल-तप्त कर दिया और बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर उसे दबा दिया. इसके बाद बच्चे को पीटा भी गया और धमकी दी गई कि किसी को बताने या दोबारा ऐसा करने पर और बुरा अंजाम होगा.

घर पहुंचकर रोते हुए बच्चे ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मां-पिता को दी. मां-बाप ने टीचर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठाया गया. प्रिंसिपल हेमलता सिंह से बात करने पर उन्होंने सहयोग करने की बजाय परिवार को धमकी दे दी. अगले दिन जब पिता स्कूल गए तो प्रिंसिपल और मैनेजर ने मदद करने से साफ इनकार कर दिया.

पुलिस की कार्रवाई

बच्चे की हालत और ट्रॉमा को देखते हुए पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर ली है. सीनियर पुलिस अधिकारी अतुल सिंह ने पुष्टि की कि बच्चे के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और गहन जांच चल रही है. जल्द ही आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह घटना प्ले स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. पूरे मामले की जांच जारी है.

Varanasi play school Nursery student assault Lalpur Pandeypur police Astitva Jaiswal

Recent News